बिहार

MADHUBANI:- श्रीपुर हाटी उत्तरी पंचायत में ”जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन, डीएम ने कहा- सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र जिला वासियों के लिए हमेशा तत्पर है

मधुबनी-25 सितंबर। पंडौल प्रखंड क्षेत्र के श्री हाटी पंचायत स्थित पंचायत भवन काशी राउत टोल मोहनपुर में सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका उदघाटन जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा,पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार,डीडीसी विशाल राज सहित अन्य अधिकारियों,स्थानीय जनप्रतिनिधियों संयुक्त तौर से किया। आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। तथा कार्यक्रम में स्थानीय लाभुकों ने अपना-अपना अनुभव भी साझा किया और फीडबैक भी दिया। मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने आमजन तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाने,जनता एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम रखने के लिए जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझाव एवं फीडबैक पर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियाँ शिक्षा क्षेत्र में काफी बढ़ी हैं। शराब बंदी,बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक,महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है। लिंग भेद में कमी आई है। तथा भ्रण हत्या पर रोक लगी है। कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन,दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। तथा आर्थिक रूप से सबल बनाया है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना से लोग स्वच्छतायुक्त सुरक्षित आवास होने से सम्मानपूर्वक जीवन बसर कर रहे हैं। प्रखंड में बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। सौर ऊर्जा के उपयोग से गॉवों की गलियाँ को रौशन करने का कार्य किया जा रहा है। हर घर नल का जल एवं घर तक पक्की गली-नालियाँ उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गांव,समृद्ध गांव के तहत ई-रिक्शा,पेडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गॉव के सभी वार्डों में किया गया है। हर घर से कचड़े का उठाव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में सभी का सह्ययोग अपेक्षित है। सोख्ता,जंक्शन चैम्बर एवं नाली आउटलेट के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी उठा रहे हैं। कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित युवा में कम्प्यूटर,व्यवहार कौशल एवं भाषा कौशल में गुणात्मक वृद्धि आई है। सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालयों के संचालन में स्त्री शिक्षा के स्तर में संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि लाई है। सतत जीविकोपार्जन योजना एवं जीविका से परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आई है, लोगों में खुशहाली आयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। सुधार की हमेशा अपेक्षा एवं संभावना बनी रहती है। जहाँ कहीं भी कमी है, वहां सुधार करेंगे। लक्ष्य एवं उपलब्धि के गैप को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला-स्तरीय जन संवाद बैठकों के लिए प्रखंडवार रोस्टर का निर्धारण किया जा रहा है। आज यह पंडौल प्रखंड से शुरू होकर विभिन्न तिथियों को अलग-अलग प्रखंडों में इसका क्रमशः आयोजन होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इन बैठकों में आम जनता को सभी महत्वपूर्ण विभागों के कई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है। तथा योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया जा रहा है। शिक्षा,कृषि, स्वास्थ्य,समाज कल्याण,आपदा प्रबंधन,अल्पसंख्यक कल्याण,खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण,पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण,सहकारिता,पंचायती राज,ग्रामीण विकास,ग्रामीण कार्य, उद्योग, ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण,जल संसाधन,पथ निर्माण, परिवहन, पशु एवं मत्स्य संसाधन,गृह,लघु जल संसाधन,श्रम संसाधन विभाग की जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इसका अधिकतम लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सबके सुझाव के अनुसार स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र जिले वासियों के लिए हमेशा उपलब्ध है। प्रावधानों के अनुरूप आपको उत्कृष्ट सेवा प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अपराधमुक्त एवं नशामुक्त मधुबनी को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि डायल नंबर 112 का जरूर उपयोग करे। यह 24 घण्टे की सेवा है। इस सेवा के तहत वर्तमान में औसतन 12 मिनट में मधुबनी पुलिस आपकी सहायता के लिए उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2023 से अबतक एक लाख 90 हजार लीटर देशी-विदेशी शराब जप्त की गई है। साथ ही 335 कुख्यात अपराधियो की गिरफ्तारी भी की गई है। उक्त कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त विशाल राज,डीपीआरओ परिमल कुमार,ओएसडी अमेत विक्रम बेनामी,सिविल सर्जन,जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला कृषि पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में आमजनों ने मौजुद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button