
MADHUBANI: श्रवण कपड़ी हत्याकांड- सर्वदलीय बैठक में आन्दोलन का निर्णय, जन आक्रोश मार्च 6 को
मधुबनी-04 मई। जयनगर के सुभाष चोक निवासी किराना व्यवसाई स्वर्गीय श्रवण कपड़ी हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन के नीचे से उच्च स्तरीय अधिकारियों के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द करने के अश्वासन को एक महिने बीत जाने के बाद भी कांड के उद्भेदन में विलंब और अपराधी की गिरफ्तारी अब तक नहीं किया जा सका है। आखिर श्रवण कपड़ी हत्याकांड मामले में अब तक चुप्पी साधे हुए रखने का वजह क्या है। जयनगर की आम जनता जानना चाहती है। स्व श्रवण कपड़ी हत्या मामले का उद्भेदन और अपराधी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर शनिवार को जयनगर कमला रोड काली मंदिर के समीप नवल किशोर यादव के आवास पर सभी दलों के कार्यकर्ताओं एवं व्यपारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक नवल किशोर यादव के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्व श्रवण कपड़ी हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी एवं अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर जान बचाओ जुल्म मिटाओ जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंदोलन की शुरूआत करने पर सहमति बनीं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में आंदोलन के प्रथम चरण में रविवार की शाम मशाल जुलूस रेलवे मालगोदाम से निकाल कर शहर भ्रमण कर शहीद चोक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। तथा सोमवार पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में जन आक्रोश मार्च शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर शहीद चोक पर शाम तक आम सभा एवं धरना दिया जाएगा। शनिवार को हुई बैठक में श्रवण कपड़ी के हत्यारे की गिरफ्तारी तक चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए 41 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसका संयोजक नवल किशोर यादव एवं सह संयोजक राजेश कुमार सिंह को बनाया गया है।
मौके पर मृतक श्रवण कपड़ी का भाई पवन कपड़ी,रमेश कपड़ी,मुख्य पार्षद कैलाश पासवान,माकपा नेता रामजी यादव,शशि भूषण प्रसाद,कुमार राणा प्रताप सिंह, भाकपा अंचल सचिव राम नारायण बनरैत,राजद से प्रदीप कुमार यादव,राजेश कुमार सिंह,पूर्व मुखिया उमेश यादव,प्रोफेसर मनीक लाल यादव,गंगा चोधरी,संजय गुप्ता भाजपा से राजेश गुप्ता,जाप से अवधेश यादव,कांग्रेस से अनुरंजन सिंह,चैम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह,मिथिलांचल चैम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष शिव शंकर ठाकुर एवं कैट अध्यक्ष प्रीतम बैरोलिया, महासचिव रंजीत गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे।
मालुम हो कि मृतक श्रवण कपड़ी का परिवार बीते पांच सालों में दो अपराधिक घटना देख चुका है। जिसमें बीते 4 मई को शहीद चोक स्थित रेलवे यु टाईप सड़क पर अज्ञात हमलावरों के मृतक श्रवण कपड़ी को गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि 2 मई 2017 को मृतक श्रवण कपड़ी के घर के समीप उनके दादा स्व राम विलास कपड़ी को भी अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों घटना साल के मई महीने में घटी है। परंतू दोनों घटनाओं का अब तक उद्भेदन नहीं हो सका है। अब देखना है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा किए जा रहे आंदोलन से प्रशासन पर क्या असर पड़ेगा।



