
MADHUBANI शहर में चलाया गया वाहन जांच अभियान
मधुबनी- 08 अगस्त। वाहन जाँच के दौरान जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को वाहन समबन्धित चालकों को प्रेरित किया गया। शहर के रेलवे स्टेशन, शंकर चोक,जलधारी चोक कोतवाली चोक बसुआरा, संतुनगर आदि कई जगहों पर गुरूवार को दो चक्का चार चक्का एवं ई रिक्शा चालकों को उलंघन करने के दौरान ई चलान काटा गया। जिससे सरकारी राजस्व लगभग डेढ़ लाख वसुली किया गया। उक्त जानकारी वाहन पुलिस उपाधिक्षक सुजित कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में दिया। श्री कुमार ने बताया कि लोगों को सुरक्षित गाड़ी चलाने के लिए जागरूक भी किया गया। दो चक्का वाहन चालकों को हेलमेट, लाइसेंस, जुत्ता अनिवार्य रूप से लगाकर वाहन उपयोग करना है। उन्होने बताया कि यदि कोई व्यक्ति ई-चलान का भुगतान नही करते हैं, तो उसकी गाड़ी की इन्शोरेन्स भी औन लाइन नहीं होगा। साथ ही गाड़ी चोरी होती है, तो उसका भी शिकायत थाने में दर्ज नही हो सकता है। इसलिए चलान कटा हुआ पैसा जितना जल्दी हो जमा कर लें। अन्यथा न्यायालय से समन भेजकर उसे कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ेगा। मौके पर एसआई अभिषेक कुमार,चन्दन कुमार के अलावे यातायात थाना के दर्जनों ट्राफिक पुलिस मौजूद थे।



