
MADHUBANI:- शराब तस्कर के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियानः उत्पाद अधीक्षक
मधुबनी- 16 मई। चार महीने पूर्व से ही उत्पाद विभाग की टीम लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष अभियान चलाएं है। विशेष अभियान में शराब तस्कर और करोबारी को बड़ी संख्या में पकड़ी है। उत्पाद विभाग की बहुत बड़ी उपलब्धी इस साल की है। मधुबनी में अंतिम चुनाव को देखते हुए शराब तस्कर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। उक्त बात की जानकारी उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर गुरुवार का दी। उन्होंने बताया कि जनवरी से वर्तमान तक 2836 स्थान पर विशेष छापेमारी की गई। जिसमें कुल 1962 जगहों पर अभियुक्त दर्ज किया है। इस कार्रवाई में 1949 लोग गिरफ्तार किए हुए हैं। जबकि 18878 लीटर शराब को जप्त किया गया। इस कार्रवाई में 159 वाहन को भी पकड़ा गया। अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई उत्पादन विभाग लगातार कर रही है। तथा आगे भी शराब कारोबारी जो छुपी चोरी बेचने का कार्य कर रहे है। उनको किसी भी सूरत पर नही छोड़ा जाएगा। तस्कर एवं पियक्कड़ों पर नकेल कसने को लेकर आगे भी कारवाई जारी है।



