
MADHUBANI:- विष्णु देव सिंह यादव बने सांसद प्रतिनिधि
मधुबनी- 08 सितंबर। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के नूरचक गांव निवासी राजद नेता विष्णुदेव सिंह यादव को राजसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद ने अपने मधुबनी जिला प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है। उन्होंने जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र के माध्यम से सूचित करते हुए उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि मेरे अनुपस्थिति में श्री यादव सभी सरकारी बैठकों का प्रतिनिधित्व करेंगे। सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवियों,समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए राज्यसभा सांसद डॉक्टर फैयाज अहमद के प्रति आभार प्रकट किया है। श्री यादव को बधाई देने वालों में राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद,विधायक समीर महासेठ,विधायक भारत मंडल,पूर्व विधायक सीता राम यादव,उमा कांत यादव,राम आशीष यादव,राम अवतार पासवान,राज कुमार यादव,युवा राजद प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद,डॉ.विजय चंद्र घोष,प्रखंड अध्यक्ष जयजय राम यादव,किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत नाथ यादव,टेकनाथ यादव,मो.पप्पू,मो.कामिल,मो.आले,अरुण कुमार यादव,मो.अकरम,मो.असलम, श्याम लाल यादव सहित कई लोग शामिल है।



