बिहार

MADHUBANI:- विधान परिषद चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर



मधुबनी-31 मार्च। विधान परिषद चुनाव को लेकर मधुबनी की राजनीति चरम पर है। मधुबनी विधान परिषद क्षेत्र संख्या-22 से कुल छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। जिसमें तीन उम्मीदवारों को राजनीति दलों का समर्थन है। जबकि तीन उम्मीदवार अपने दम-खम पर चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। उन उम्मीदवारों में महागठबंध समर्पित राजद उम्मीदवार मो मेराज आलम,एनडीए समर्पित जदयू उम्मीदवार बिनोद सिंह,कांग्रेस उम्मीदवार सुबोध मंडल,अपने दम पर चुनाव लड़ रहे सुमन कुमार महासेठ,पूर्व विधयक गुलाब यादव की पत्नी अंबिका गुलाब यादव एवं कमल कुमार भंडारी शामिल है।

महागठबंधन समर्पित राजद उम्मीदवार मो मेराज आलम के समर्थन में मुख्य चेहरे पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव,पुर्व विधायक डाक्टर फैयाज अहमद,राजद जिलाध्यक्ष सह विधायक भरत भूषण मंडल,विधायक समीर कुमार महासेठ सहित अन्य राजद,सीपीआई,सीपीएम एवं माले नेता अपने-अपने स्तर से जनप्रतिनिधियों के बीच सम्पर्क अभियान चला रहे हैं।

जबकि एनडीए समर्पित जदयू उम्मीदवार बिनोद सिंह के समर्थन में भाजपा-जदयू के मंत्रियों,सांसद,विधायकों के साथ-साथ नेताओं की एक लंबी फौज अपने-अपने स्तर से जनप्रतिनिधियों के बीच जाकर एनडीए सरकार के कार्यो की दोहाई देकर बिनोद सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। वहीं बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने भी अपनी पुरी ताक्त लगा दी है। तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों में सभाएं कर बिनोद सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। साथ ही पुर्व केन्द्रीय मंत्री हुक्मदेव नारायण यादव,भाजपा नेता सह सांसद अशोक यादव,विधयक हरिभूषण ठाकुर,एमएलसी धनष्याम ठाकुर आदि भी चुनावी अभियान चला रह हैं। लेकिन हैरत की बात यह है कि एनडीए में गठगंधन का धर्म भाजपा के कार्यकर्ता नही निभा पा रहे हैं। जिस कारण कहीं न कहीं जदयू समर्पित उम्मीदवार बिनोद सिंह को नुकसान पहुंच रहा है।

इसी तरह राजद से निष्कासित पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी अंबिका गुलाब यादव के समर्थन में उनकी पुत्री जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव अपने कई जिला पार्षदों के साथ चुनावी मैदान में जटी हुई है। जबकि पूर्व विधायक गुलाब यादव एवं उनकी पत्नी उम्मीदवार अंबिका गुलाब यादव अपने समर्थकों के साथ पुरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में जनप्रतिनिधियों के बीच संपर्क अभियान चला रही है।

वहीं काग्रेस समर्पित उम्मीदवार सुबोध मंडल के समर्थन में काग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डाक्टर शकील अहमद,पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा,एमएलसी प्रेमचन्द्र मिश्र आदि चुनावी मैदान में कुद पड़े हैं। तथा सुबोध मंडल के पक्ष सभाएं कर जनप्रतिनिधियों से वोट करने की अपील कर रहे हैं।

जबकि बतौर निर्दलीय उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ चुनावी मैदान में अकेले डटकर ताबरतोड़ सभाएं कर अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। तथा उनकी प्रखंड स्तर पर आयोजित सभाओं में बीजेपी के कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

कुल मिलाकर मधुबनी विधान परिषद चुनाव में कई दिग्गजों का प्रतिष्ठा दाव पर लगा हुआ है।

आकिल हुसैन/मधुबनी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button