
बिहार
MADHUBANI:- लौकहा के कमलपुर में लेन-देन विवाद में हत्या
मधुबनी-14 जनवरी। लौकहा थाना क्षेत्र के कमलपुर महादलित टोले में गुरुवार शाम रुपयों के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हुई। बाद में दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त लड़ाई होने लगी। रुपये वसूलने आए व्यक्ति ने 50 वर्षीय बिन्दा सदाय को उठाकर पटक दिया। जिससे उन्हें इतनी जबरदस्त चोट लगी कि उसी समय उनकी मौत हो गई। खबर पाकर आई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
मौत की घटना को अंजाम देने वाला शोभा सदाय मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी लड़ूवती देवी के बयान पर हत्या का मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।



