
MADHUBANI:- लोडेड देसी कट्टा के साथ 1 गिरफ्तार
मधुबनी- 03 जून। लदनियां थाना पुलिस ने सोमवार अहले सुबह वाहन चेकिंग में के दौरान एक चार चकिया वाहन से लोडेड देसी कट्टा बरामद हुई है। उक्त बातें जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लदनियां में कहीं। उन्होंने बताया कि सूचना मिली गांजा एवं शराब तस्कर राम उदगार कामत उर्फ कालिया चार चकिया से नेपाल से प्रतिबंधित मादक पदार्थों के बड़ी खेप लेकर सिधपकला भटचैडा होकर जाने वाला है। वाहन चेकिंग में चार चकिया से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया। गाड़ी चालक महथा गांव निवासी रंजीत कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि महुआ गांव निवासी अपराधी राम उदगार कामत अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि अपराधी राम उदगार कामत इतिहास अपराधी है। उनके विरुद्ध बाबूबरही थाना में 386/23 लंबित है। नेपाल से गांजा, शराब व अन्य मादक पदार्थों का तस्करी मुख्य धंधा है।



