
MADHUBANI:- लहेरियागंज में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में पहुंचे सीओ रहिका, निर्माण कार्य पर लगायी रोक, दोनों पक्षों को कागजात देखाने का निर्देश
मधुबनी-22 दिसंबर। नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज मुहल्ले में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद मामले को लेकर रहिका अंचलाधिकारी राम प्रवेश प्रसाद एवं नगर थानाध्यक्ष राजा ने स्थल पर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा। तथा दोनों पक्षों को जमीन संबंधित साक्ष्य लेकर थाना में उपस्थित होने का निर्देष दिया है। मालुम हो कि लहेरियागंज मुहल्ला निवासी एक ही समुदाय के दो लोगों ने एक जमीन पर अपना मालिकाना हक बता रहे थे। इसी क्रम में एक पक्ष के द्वारा उक्त जमीन पर पक्का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। दूसरे पक्ष के द्वारा निर्माण कार्य का विरोध किया गया। विरोध के क्रम में स्थानीय लोगों के द्वारा वाद-विवाद की सूचना तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। जहां रहिका अंचलाधिकारी एवं नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर दल-बल के साथ पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने के बाद विवाद को समाप्त कराया। तथा दोनों पक्षों से जमीन संबंधित कागजात थाने में जमा करने की बात कही। प्रशासन के द्वारा निर्माण कार्य को तत्काल रोक लगा दिया गया।



