मधुबनी- 23 सितंबर। घर का इकलौता चिराग को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। हत्या होने से घर में मातम है तो वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक पांच बहन में से सबसे छोटा भाई था। मृतक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव निवासी सहदेव गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र इंदल गुप्ता के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मृतक अपने गांव के ही चार दोस्तों के साथ रील बना रहा था। जहां रील बनाने के दौरान गोली चल गयी। गोली लगने से युवक गंभीर तौर पर जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। परंतु स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। परंतू सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त बालक की मौत हो गयी। मृतक की मां ने बताई के मेरा इकलौता पुत्र था। आज दोपहर में खाना खाकर अपने घर के छत पर सभी दोस्तों के साथ खेल रहा था। जब गोली लगी,तो एक बच्चे ने आकर मुझे सूचना दी। उस समय पूरी बेहोश होकर खून से लथपथ था। इधर हरलाखी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जहां रील बनाने के दौरान गोली चली है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
