
MADHUBANI:- रिश्वत मामले में जनसेवक अरुण कुमार झा सेवा से बर्खास्त
मधुबनी- 06 जुलाई। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में लदनियां प्रखंड के जनसेवक अरुण कुमार झा को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसके पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी अमित कुमार ने जनसेवक अरुण कुमार झा को तत्काल सेवा से निलंबित कर दिया था। मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय बेनीपट्टी बनाया गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी अमित कुमार ने अपने आदेश पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया था कि जिला पंचायत शाखा मधुबनी के पत्रांक-461 दिनांक 02 मार्च 2022 के साथ संलग्न लदनियां प्रखंड विकास पदाधिकारी के पत्रांक-1093 दिनांक 24 नवंबर 2021 में अरुण कुमार झा को सेवस से निलंबित एवं कार्यपालक सहायक विकास कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। जनसेवक अरुण कुमार झा को भी दोषी पाया गया। इधर जिलाधिकारी ने जांच प्रतिवेदन के आरोप को सत्य मानकर 5 जुलाई 2023 को सेवा से बर्खास्त कर दिया।



