बिहार

MADHUBANI:- रामनवमी को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, SDM ने कहा- डीजे का प्रयोग करने वालें सीधे भेजे जाऐंगे जेल

मधुबनी- 25 मार्च। आगामी रामनवमी पर्व को हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीएम चंदन झा ने की, जिसमें डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान और नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सदर एसडीएम चंदन झा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू है। उन्होंने कहा कि रामनवमी के जुलूस के दौरान किसी भी परिस्थिति में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसे चिन्हित कर सीधे जेल भेजा जाएगा।
प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी भीड़ के बीच मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी करेंगे। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया है ताकि भ्रामक खबरों को रोका जा सके।
डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने बैठक में विश्वास दिलाया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मधुबनी के लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्वक रामनवमी मनाएंगे। उन्होंने कहा कि जहाँ कहीं भी कमी महसूस होगी, उसे आपसी सहयोग से दूर किया जाएगा। बैठक के दौरान एसडीओ ने उपस्थित लोगों से बारी-बारी से उनकी राय ली और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button