
बिहार
MADHUBANI:- राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों के बीच लैपटाॅप का वितरण, मौके पर बोले डीएम, कहा- लैपटॉप से कार्य करने में होगी सहूलियत
मधुबनी-24 दिसंबर। जिले के सभी प्रखंडों के अंचल अधिकारी,राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों के बीच कुल-257 लैपटॉप वितरित किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराते हुए कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के आलोक में लैपटॉप वितरण का कार्य किया गया है। उन्होने कहा कि इससे उन्हें कार्य करने में सहूलियत होगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों यथा,डिजिटाइजेशन,म्यूटेशन,आरटीपीएस एवं जमाबंदी जैसे कार्य समय पर निष्पादित किए जा सकेंगे। परिमार्जन, जमाबंदी में सुधार,आधार सीडिंग,दाखिल खारिज,अभियान बसेरा जैसे संबंधित कार्यों को समय पर निष्पादन किया जा सकेगा। मौके पर अपर समाहर्ता नरेश झ मौजुद थे।



