
MADHUBANI:-रहिका में पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण 24 से 31 दिसंबर तक
मधुबनी-23 दिसंबर। रहिका प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि रहिका प्रखंड में क्रमवार 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के सभी पदों का शपथ कराया जाएगा। जिसकी सुचना पत्र भेजकर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को दे दी गई है।

शपथ ग्रहण को लेकर प्रखंड मुख्यालय में विधि व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। बीडीओ ने कहा है कि पहला दिन 24 दिसंबर को प्रखंड क्षेत्र के बलिया,बसौली एवं हुसैनपुर पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण होगा। जबकि 27 दिसंबर को इजरा,ककरौल दक्षिणी एवं जगतपुर पंचायत के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। वही 28 दिसंबर को ककरौल उतरी,खजुरी एवं लक्ष्मीपुर के प्रतिनिधियों को होगा। इसी तरह 29 दिसंबर को मकसूदा,मलंगिया एवं नाजिरपुर का होगा। 30 दिसंबर को रहिका,समौल एवं सनौर का है। 31 दिसंबर को सतलखा, सौराठ एवं सुन्दरपुर भिठ्ठी के पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण होगा। बीडीओ ने बताया कि प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव 28 दिसंबर को सदर अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में होगा।



