
MADHUBANI:- मलंगिया में बड़ा हादसा, ट्रक ने 1 को कुचला, दर्दनाक मौत, रैयाम-मधुबनी सड़क जाम
मधुबनी- 17 मार्च। रहिका थाना क्षेत्र के मलंगिया गांव में बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद स्थानीय आक्रोशित लोगों ने मधुबनी-रैयाम मुख्य सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया है।
घटना की सूचना मिलते ही रहिका थानाध्यक्ष अरुण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने में लगे हुए हैं। स्थानीय लोग वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने एवं मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

मृतक की पहचान मलंगिया वार्ड संख्या-10 निवासी 50 वर्षीय कुशेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक रैयाम से मधुबनी की ओर जा रही थी, इसी क्रम में उक्त व्यक्ति की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने ट्रक को किसी तरह घेर लिया। तथा फरार होने की कोशिश कर रहे चालक को भी पकड़ लिया।



