
MADHUBANI:- युवक की हत्या कर शव फेंका, घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र की
मधुबनी- 13 मार्च। मधुबनी जिला में अपराधिक घटना कमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में आए दिन हत्या एवं लूट के वारदात बढ़ते ही जा रहे हैं।
बाबूबरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट मे युवक की हत्या कर शव को नदी किनारे फेकने का मामला सामने आया है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट के समीप शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। बताते चले घटना बीते शनिवार देर रात की बताई जा रही है। वहीं मौके से दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर बाबूबरही पुलिस पुछ ताछ कर रही है। वही मृतक की पहचान खुटौना थाना क्षेत्र के खुटौना बाजार स्थित वार्ड 8 के मो० जमील उर्फ दुखन्न का पुत्र 21 वर्षीय अरमान सिद्दीकी के रूप में हुई है।जहां बाबूबरही थाना सबको पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। सबके पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को कागजी कार्रवाई करके सौंप दिया जाएगा।
मृतक अरमान के परिजनों ने बताया कि शनिवार को रात 8:30 बजे किसी का अरमान की मोबाइल पर फ़ोन आया। उसके बाद वह घर पर बोल के निकल गया कि कुछ समय मे आता हूं। लेकिन रात मे जब वह वापस नहीं आया तो परिवार के लोगो परेशान हो गए। तथा अरमान कि खोज बिन शुरू कर दी। जिसके बाद देर रात खुटौना थाना से फ़ोन आया की बाबूबरही थाना क्षेत्र मे एक शव बरामद हुआ है। जिसके बाद पुरे घर मे मातमी सन्नाटा फैल गया।
परिजनों पर टूटा दुखो का पहाड़—
अरमान की मृत्यु की खबर सुनकर परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। बताते चले कि मृतक अरमान अपने घर मे एक लौता कमाने वाला व्यक्ति था। पिछले वर्ष पिता के पैर टूट जाने की वजह से वो काम नहीं कर पा रहे थे जिसके बाद मृतक अरमान ही अपने घर का पालन पोषण बाजार में कपड़ा बेचकर करता था। पूरा परिवार मृतक अरमान पर ही निर्भर था। मो० जमील उर्फ के दो बेटा और 6 बेटी है, जिसमें मृतक अरमान ही कमाता था। दूसरा बेटा अभी 12 वर्ष का ही है,जो पढ़ाई करता है। वही मृतक अरमान के घर में दो बहन की शादी हो चुकी है वही चार बहन अभी कुंवारी ही है। मृतक के घर में अगले दो-तीन महीने में बहन की शादी भी थी।



