
बिहार
MADHUBANI:- मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सभी स्कूलों को 18 तक बंद रखने का निर्देश जारी
मधुबनी- 15 जनवरी। मधुबनी जिले के सभी स्कूलों को 16 जनवरी से 18 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मौसम विभाग से मिले अपडेट के बाद यह फैसला लिया है। बताते चलें कि मधुबनी के तापमान में रविवार को भारी गिरवाट दर्ज की गई है। कोहरे और सर्दी को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मधुबनी जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों( वर्ग 01 से वर्ग 08 ) में शिक्षण कार्य को 16 जनवरी से 18 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है।

मधुबनी जिले में सर्द हवा चलने के कारण सर्दी काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही सुबह और शाम में शीतलहर भी चल रही है। शीतलहर को देखते हुए रविवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।



