
बिहार
MADHUBANI में नौ लाख 21 हजार की राशि जब्त
मधुबनी। पांचवें चरण के तहत मधुबनी लोकसभा में होने वाले चुनाव को लेकर चेकपोस्ट पर सघन जांच शुरू कर दिया है।

इसके तहत रहिका थाना क्षेत्र के जितवारपुर चकपोसट पर दंडाधिकारी मोती पासवान एवं एसआइ बसंत कुमार सिंह के नेतृतव में किये गये सघन जांच में नौ लाख इकीस हजार रुपए को जब्त किए गए हैं। उक्त राशि सीमेंट कारोबारी पंकज कुमार ठाकुर के पास से जब्त किया गया है। चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि जब्त राशि की जांच की जा रही है।



