बिहार

MADHUBANI:- मुहर्रम में बिना लाइसेंस जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई,डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश

मधुबनी-22 जुलाई। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों आदि के साथ मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक सम्पन्न करने को लेकर वर्चुअल माध्यम से बैठक कर अबतक की तैयारियो का विस्तृत समीक्षा किया एवम संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना लाइसेंस के मुहर्रम के दौरान कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि आयोजन समिति के सभी प्रमुख लोगों से उनके पासपोर्ट साइज फोटो और पता उनके मोबाइल नंबर के साथ लिए जाएं। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के जुलूस के मार्ग की जानकारी पूर्व से ही कर ले एवम उसका भौतिक सत्यापन भी कर ले। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर ले कि निर्धारित मार्ग से विचलन किसी भी स्थिति में नही होनी चाहिये।जिलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम को देखते हुए सभी महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील स्थानो पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। ऐसे में सभी प्रतिनियुक्ति अधिकारी अपने कर्तव्य स्थल पर ससमय पूर्ण रूप से मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से कर ली जाए। उन्होंने धारा 107 के तहत अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करने एवम बंध पत्र पर अमल करने के निर्देश दिया। उन्होंने जिला साइबर सेल एवम सूचना एवम जनसंपर्क की सोशल मीडिया टीम को सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपद्रवी तत्वों एवम अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई करने से थोड़ी से भी नही हिचके। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुमंडल एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष पूरी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेगा एवम हर छोटी बड़ी घटना की जानकारी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदि को देना सुनिश्चित करेगा।उन्होंने कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी डीजे मालिक से डीजे न देने का शपथपत्र लिखित रूप से लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने पर उनका डीजे जब्त किया जाए और प्राथमिकी दर्ज किया जाए। उन्होंने विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि जर्रर बिजली तार को ठीक करवा लें,साथ ही जुलूस के दिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक कदम उठाए। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, विशाल राज,अपर समाहर्ता नरेश झा,विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा,अमेत विक्रम बेनामी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मुख्यालय, सिविलसर्जन मधुबनी, सहित कई वरीय अधिकारी विडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button