
बिहार
MADHUBANI:- मां की ममता हुई शर्मशार, नवजात शिशु को झाड़ी में फेंका
मधुबनी-04 फरवरी। एक बच्चे के लिए मां क्या से क्या तक करती है, परंतु एक ऐसा घटना सामने आयी जिसे देखकर मां की ममता तार तार हो जाएगी। इसी तरह की घटना मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी है। जिसको देखकर मां की ममता शर्मसार हो गई है।
बताया जा रहा है कि प्रसव के बाद एक बेशर्म मां ने कड़ाके की ठंड में अपने नवजात बच्ची को झाड़ी में फेंक दी। स्थानीय लोगों ने बच्ची के रोने आवाज़ सुनाई दी। जिसके बाद लोगों ने बच्ची के मिलने की सुचना चाइल्ड लाइन को दी।
जहां चाइल्ड लाईन के सहयोग से बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। बच्चे स्वस्थ हो जाते हैं, तो इसे बाल संरक्षण इकाई में रखा जाएगा। अभी बच्चे सदर अस्पताल मधुबनी में इलाजरात हैं।



