
बिहार
MADHUBANI:- मधेपुर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका
मधुबनी-19 अगस्त। मधेपुर थाना क्षेत्र के भीटभगवानपुर गांव निवासी 30 वर्षीय दसरत राउत का शव स्थानीय थाना पुलिस ने एक पुल के पास से बरामद किया। पुलिस ने मृतक की बाईक भी घटनास्थल से बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक ट्रेक्टर चालक था। मृतक मृतक रात्रि में कहीं से अपनी बाईक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।
वहीं मृतक की पत्नी ममता देवी ने हत्या की आशंका जतायी है। मृतक के पास दो लड़की है। जिसके पालन-पोषण की चिंता मृतक की पत्नी को सताने लगा है। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना है या फिर हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही खुलासा हो सकेगा।



