
बिहार
MADHUBANI:- मकिया में NIA का छापा, PFI कनेक्शन मामले में की गई पूछताछ
मधुबनी- 30 जुलाई। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम ने रविवार को मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मकिया में दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने रविवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पीएफआई के कथित सदस्य को हिरासत में लिया। जो मकिया गांव का ही था। उधर, पीएफआई का कथित सदस्य के हिरासत में लिए जाने के बाद एनआईए एक्टिव हो गयी और मकिया में रेड कर उक्त हिरासत में लिए गए युवक के पिता व घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की। मकिया में रेड किये जाने के क्रम में एनआईए ने एक मोबाइल को जांच के लिए जब्त किए जाने की बात सामने आ रही है। मकिया से पूछताछ के लिए एनआईए ने तीनों को बेनीपट्टी थाना पर लाकर घंटो पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे मुक्त किया गया।



