बिहार

MADHUBANI:- मंगरौनी उत्तरी,अमादा, हरिनगर को मधुबनी नगर निगम में जोड़ने की मांग को ले धरना

मधुबनी-06 सितंबर। समाहरणालय के समक्ष मधुबनी नागरिक अधिकार मंच द्वारा एक दिवसीय धरना जिला संयोजक प्रोफेसर अमरेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिया गया। प्रो. अमरेश श्रीवास्तव ने कहा कि मंगरौनी उत्तरी, अमादा,हरिनगर को नगर निगम में मिलाया जाए। तथा मधुबनी शहर में जितने भी सरकारी तालाब हैं, जिसको अतिक्रमण किया जा रहा है उसे बचाया जाए। जिसकी मांग नागरिक अधिकार मंच जिलाधिकारी से करता है। उन्होंने कहा कि हरिनगर के वार्ड 11,12,13, अमादा के वार्ड 8,9,10, मंगरौनी उत्तरी को नगर निगम में जोड़ा जाए। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि, हरिनगर, अमादा और मंगरौनी उत्तरी ही वह आधार है, जिसके आधार पर मधुबनी नगर निगम का गठन हो पाया है।

परंतु, गठन के बाद उक्त सभी क्षेत्रों को सम्मिलित नहीं कर जनता के साथ अन्याय किया गया है। धरना में रामबाबू महारान,रघुनाथ झा, आशु मंडल, सुरेंद्र मिश्र, जिनी सदाए, फागुनी सदाय,मलिक मिश्रा,संजय कुमार झा, रामसुंदर कामत,मो. सहादत हुसैन, प्रदीप कामत, शिव कामत,विजय मंडल,सुनील कुमार झा के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या उपस्थित महिलाओं ने यह सम्मान के साथ अपना पूरा समर्थन अपना पूरा सहयोग तथा हर कार्य को पीछे छोड़कर भी हरिनगर अमादा तथा मंगरौनी उत्तरी को नगर निगम में जोड़ने के लिए मांग करते रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button