बिहार

MADHUBANI:- बूथों पर पेयजल की सुविधा के लिए आंगनवाड़ी सेविकाओं की होगी प्रतिनियुक्ति

मधुबनी- 23 अप्रैल। लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर मंगलवार को स्वीप कोर कमिटि के अध्यक्ष सह उपविकास आयुक्त दीपेश कुमार की अध्यक्षता में स्वीप एवं पीडब्ल्यूडी कोषांग के द्वारा किये जा रहें कार्यो को गति प्रदान करने के उदेश्य से बैठक का आयोजन किया गया। स्वीप कोर कमिटि के अध्यक्ष सह उपविकास आयुक्त ने स्वीप सह पीडब्ल्युडी कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निदेश दिया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रति सप्ताह में दो कार्यक्रम कराया जाय, जिसमें जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं जिला स्वीप आईकॉन की सहभागिता हो। तत्पश्चात बताया गया कि 24 अप्रैल को मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सूषील कुमार एवं जिला स्वीप आईकॉन पूनम मिश्रा भी भाग लेंगी। कार्यक्रम में स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता हेतु वातावरण निर्माण करने एवं मधुबनी जिला के लक्ष्य मिशन 70 प्रतिषत मतदान को पूर्ण करने के उदेश्य से संवाद,चित्रांकन, रंगोली,सेल्फी आदि कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। मतदान की तिथि एवं स्लोगन युक्त बैनर सभी चैक-चैराहा पर लगाने,स्वीप एवं पीडब्ल्यूडी चयनित आईकॉन का तिथिवार प्लान तैयार कर प्रचार-प्रसार कराने,रेलवे स्टेशनध्सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रध्बस अड्डा, मिथिला हाट, झंझारपुर एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सेल्फी प्वांइट का अधिष्ठापन कराने एवं नुक्कड़-नाटक की टीम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराने हेतु जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक सुषील कुमार एवं उप विकास आयुक्त सहायक निर्वाची पदाधिकारी झंझारपुर एवं मधुबनी, सभी भूमि उप समाहर्ता का लोक सभा आम निर्वाचन-2024 के प्रचार-प्रसार हेतु काउंटडाउन विडियो बनाकर सोशल मीडिया यथा-फेसबुक,यू-ट्यूब, टिवट्रर पर आयोजित स्वीप गतिविधि को पोस्ट कर प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निदेश दिया गया कि वे पीडब्ल्युडी दिव्यांगजनों के साथ मतदाता जागरूकता हेतु साईकिल रैली कराएंगे साथ ही पीडब्ल्युडी बूथ को संबद्ध भी कराएंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचल अधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कर्मियों यथा चोकीदार,किसान सलाहकार, विकास मित्र,जीविका दीदी,आशा दीदी,सेविका-सहायिका,पंचायत रोजगार सेवक,बीएलओ एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट से हर घर दस्तक अभियान के तहत कैंपेन चलाकर डोर-टू-डोर मतदाताओं को जागरूक कराने का निदेश दिया गया। तथा इसका फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी कराते हुए जिला स्वीप व्हाट्सएप्प ग्रुप पर भी भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में स्वीप कोर कमिटि के अध्यक्ष सह उपविकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि जिले में स्वीप गतिविधियों को और तेज करने को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिसमें मधुबनी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 24 अप्रैल को मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ, 27 अप्रैल को जेएन कॉलेज मधुबनी में मतदाता जागरूकता हेतु वातावरण निर्माण करने के उद्देश्य से वाद-विवाद प्रतियोगिता,संवाद,निबंध लेखन,चित्रांकन,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा पोषक क्षेत्र में मतदाता जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला का निर्माण,हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत,सेल्फी कॉर्नर एवं मतदान करने हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। पुनः झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में 25 अप्रैल को भी.एस.जे. कॉलेज राजनगर, सीएमबी कॉलेज डेवढ़ घोघरडीहा एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया संग्राम,26 अप्रैल को सीएमजे कॉलेज दोनवारी हाट खुटौना एवं एलएनजे कॉलेज झंझारपुर,27 अप्रैल को एचपीएस कॉलेज मधेपुर, 29 अप्रैल को प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय घोघरडीहा, 26 अप्रैल को एएनएम कॉलेज मधुबनी एवं अररिया संग्राम में मतदाता जागरूकता हेतु वातावरण निर्माण करने के उद्देश्य से वाद-विवाद प्रतियोगिता,संवाद,निबंध लेखन,चित्रांकन, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा पोषक क्षेत्र में मतदाता जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला का निर्माण,हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत,सेल्फी कॉर्नर एवं मतदान करने हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उप विकास आयुुक्त के द्वारा पीडब्ल्यूडी कोषांग की समीक्षा के क्रम मे एनसीसी कमांडेंट से सभी मतदान केन्द्रों पर एनसीसी कैडेटों की प्रतिनियुक्ति कर दिव्यांग,वृद्ध एवं शारीरिक रूप से कमजोर मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक सुगमतापूर्वक लाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। जिसमें एनसीसी कमांडेंट द्वारा बताया गया कि जिले में सभी महाविद्यालयों को मिलाकर लगभग 800 कैडेट है। कॉलेज के प्रधानाचार्य से समन्वय स्थापित कर मतदान केन्द्रों पर कैडेटों की प्रतिनियुक्ति की जा सकती है। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने एवं पहंुचाने हेतु ई-रिक्सा आदि की व्यवस्था करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया। पुनः उप विकास आयुक्त द्वारा मतदान केन्द्रों पर मतदान के दिन भीषण गर्मी एवं हीट वेव की आषंका को देखते हुए मतदाताओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आंगनवाड़ी सेविकाओं की प्रतिनियुक्ति करने पर विचार-विमर्ष किया गया। बैठक में सचिव जिला स्वीप कोर कमिटी सह डीपीआरओ परिमल कुमार,नोडल पदाधिकारी स्वीप सुजीत वर्णवाल,आशीष अमन समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button