
MADHUBANI:- बीएड फर्जी के मास्टरमाईंड परिक्षार्थी गिरफ्तार, मध्य प्रदेश पुलिस की कार्रवाई
मधुबनी- 24 मई। खुटौना प्रखंड के छर्रापट्टी गांव के निवासी अमरनाथ कामत को मध्य प्रदेश की पुलिस ने रविवार संध्या को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के भिंड जिला अन्तर्गत शासकीय महाविद्यालय में बीएड की परीक्षा सेंटर में परिक्षार्थी के तौर पर अमरनाथ कामत को परिक्षा देना था। परंतू उसकी जगह फर्जी तरीके से खुटौना प्रखंड के ललमनीयां ओपी थाना क्षेत्र के वीरपुर पंचायत के बारापट्टी गांव निवासी शिव कुमार यादव को फर्जी तरीके से परिक्षा देते हुए केंद्र अधीक्षक ने जांच के क्रम में पकड़ लिया। तथा मध्य प्रदेश के सिटी पुलिस को सुपूर्द कर दीया। खबर की जानकारी देते गिरफ्तार करने आई मध्य प्रदेश के भिंड जिला अन्तर्गत सिटी कोतवाली थाना के उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह तोमर ने बताया लगभग दो महीने पहले शासकीय महाविद्यालय के बीएड केंद्र पर अमरनाथ कामत की जगह फर्जी तरीके से बैठ परिक्षा दे रहे शिव कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। तथा पूछ-ताछ के दौरान प्रखंड के छर्रापट्टी निवासी अमरनाथ के नाम का खुलासा करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेजा जा रहा है।



