
बिहार
MADHUBANI:- बिहुल नदी में डूबकर 30 वर्षीय युवक की मौत
मधुबनी-15 मई। घोघरडीहा थाना क्षेत्र के नौआबाखर पंचायत अंतर्गत वार्ड नं-3 धावघाट स्थित बिहुल नदी में डूबकर एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान धावघाट निवासी पवितर यादव के पुत्र संतोष कुमार 30 वर्ष के रूप में बताया गया है। नौआबाखर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य इन्द्र नारायण यादव के अनुसार संतोष कुमार अन्य दिनों की तरह बुधवार को भी मवेशी चराने के लिए बधार में गया था, लौटने के दौरान गांव और बधार के बीच में स्थित बिहुल नदी में संतोष नहाने लगा इसी क्रम में संतोष पैर फिसलकर गहरा पानी में चला गया और वो नदी में डूबकर लापता हो गया। उसी के साथ मवेशी चराने गए अन्य चरवाहा ने इसकी जानकारी परिजनों को दिया। परिजनों ने इसकी सूचना अंचल अधिकारी शशांक सौरभ और थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा को दिया। ग्रामीणों के सहयोग से नदी में संतोष को ढूंढने लगा। एक घंटा के खोजबीन और मशक्कत के बाद नदी में कुछ दूरी पर संतोष का शव मिला। तबतक थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पंहुच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। इधर संतोष के मौत पर परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही है।



