
मधुबनी-04 दिसंबर। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के सोहांस पंचायत के मुखिया उम्मीदवार केड़वार गांव निवासी विभा देवी के पति सह सामाज सेवी सरोज यादव के घर पर बीती रात अज्ञात अपराधियों ने तीन फायरिंग कर यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तत्काल परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार करने के बाद देर रात्रि 10 बजे के आसपस अपने घर पहुंचे। जब वह दरवाजे की गेट खोल कर घर के अंदर जा ही रहे थे कि इसी क्रम में दो बाईक सवार चार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दिया। वह जोर-जोर से हल्ला करने लगे,तब तक तीन से चार राउंड फायरिंग करते हुए पूर्व की ओर चारों अपराधी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया। पतौना ओपीध्यक्ष विजय पासवान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तथा घायल सरोज कुमार के फर्द बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



