
MADHUBANI:- बिस्फी में दो पंचायतों के विवाद में सड़क निर्माण ठप
मधुबनी-30 नवंबर। मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र में दो पंचायतों के विवाद के कारण एक महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य ठप हो गया है। विवाद औंसी बभनगमा उत्तर और औंसी बभनगमा दक्षिण पंचायत के बीच का है। औंसी डीह से नयागांव की सीमा तक साढ़े 9 सौ फीट सड़क तैयार हो गई है। जिसकी साढ़े 10 सौ फीट सड़क बनरना बाकी है। सड़क औंसी दक्षिण पंचायत के द्वारा मनरेगा योजना से बनायी है। औेंसी दक्षिण के मुखिया प्रतिनिधि मो.रफी ने बताया कि यह सड़क 12 वर्षों तक उपेक्षित रही है। जब आधी सड़क बन गई है, तो विरोध शुरू हो गया।
इधर औंसी उत्तरी पंचायत के मुखिया एनायतउल्लाह खान उर्फ मुन्ना खान ने बताया कि जो सड़क निर्माण करायी जा रही है, वह सड़क औंसी उत्तरी पंचायत के अंतर्गत आता है। मुख्य सड़क को जल्द बनाने की बात कही है। इधर बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि औंसी डीह से नयागांव की ओर जाने वाली सड़क का औचक निरीक्षण कर विवाद का निपटारा कर शीघ्र ही सड़क निर्माण करा लिया जाएगा।



