बिहार

MADHUBANI:- फुलबरिया में लगी आग में जलकर मासूम की मौत

मधुबनी- 15 अप्रैल। बेनीपट्टी अंचल के बर्री पंचायत के फुलबरिया गांव में आग में जलने से एक पांच वर्ष के मासूम की मौत हो गयी है। मृतक का शव जलकर खाक हो गया है। मृतक की पहचान मो. निसार के पुत्र 5 वर्षीय सुल्तान के रूप में हुई है। बच्चे की मौत से पूरे गांव व इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार फुलबरिया के वार्ड संख्या-03 निवासी मो. अब्बास एवं मो. मुस्ताक के घर अचानक शनिवार की दोपहर में आग लग गयी। आग देखते ही देखते विकराल रुख अख्तियार कर दोनों घरों को चपेट में ले लिया। आग में घर का अनाज, कपड़ा, नकदी, फर्नीचर समान जलकर खाक हो गया। उधर, आग के तांडव देखते ही घर के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए उधर, पांच साल का बच्चा आग में ही घिर गया। लोग जब आग पर काबू किए, तो उक्त राख के ढ़ेर से सुल्तान का जला हुआ शव मिला। शव मिलते ही क्षेत्र के चीत्कार मच गई। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गयी। मृतक वर्षो से फुलबरिया स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बच्चे की मां के मौत के बाद बच्चा ननिहाल में ही रहता था। मुखिया आलम अंसारी ने बच्चे के जलकर मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि, चूल्हे के राख उड़ने से अगलगी की घटना हुई है। बच्चे की आग लगने से मौत की पुष्टि प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक नहीं की है। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर जांच के लिए कर्मचारी को भेजा जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button