
MADHUBANI:- पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने भवन और सड़कों का किया उद्घाटन
मधुबनी- 04 जूलाई। पूर्व उद्योग मंत्री सह मधुबनी के विधायक समीर कुमार महासेठ के द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत एक भवन एवं तीन पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया। इसकीकुल लागत लगभग 26 लाख 85 हजार रुपये है।वहीं मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-40 में उद्योग विभाग मेन रोड सेअनुसूचित जाति टोला तक में पीसीसी सड़क के निर्माण का उद्घाटन किया गया। इसी तरहमधुबनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-39 में मुख्य सड़क से राधे ठाकुर के घरतक पीसीसी सड़क के निर्माण का उद्घाटन किया गया। इधर रहिका प्रखंड के समौलपंचायत के वार्ड संख्या-11 में पानी टंकी से विनय सिंह के घर तक पीसीसी सड़क काउद्घाटन किया गया। रहिका प्रखंड क्षेत्र के सुंदरपुर भिट्ठी पंचायत में खर्रा ग्राम मेंमदरसा चश्मे रहमत में भवन का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। मौके पर पवनयादव,संजय यादव,राजेश खर्गा,पप्पू यादव,सुरेंद्र प्रसाद,वीरेंद्र सिंह,ईद मोहम्मद चांद,हेमंतसिंह,गणेश सिंह,मो. मन्नान, मो. फैजूल्लाह सहित कई लोग मौजुद थे।



