
क्राइम
MADHUBANI:-पिता ने शराबी पुत्र को किया पुलिस के हवाले
मधुबनी-29 दिसबंर। लौकहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मोत्रा गांव में शराब पीकर हंगामा मचा रहा बेटा जब तमाम कोशिशो के बावजूद काबू में नहीं आया तो पिता ने हारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर ले गई। घटना मंगलवार शाम की है। जब शराब के नशे में धुत्त सौरभ कुमार हंगामा जब बर्दास्त से बाहर हो गया तो पिता रामप्रसाद यादव ने लौकहा पुलिस को फोन किया। पुलिस शराब के नशे की हालत में सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।



