बिहार

MLC चुनाव:- मधुबनी में खिला गुलाब, अंबिका गुलाब यादव भारी मतों से विजयी


मधुबनी- 07 अप्रैल। गुरूवार को स्थानीय आरके कॉलेज के मल्टीपरपस हॉल में संपन्न मतगणना कार्य के बाद परिणाम की घोषण कर दी गई। जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार अंबिका गुलाब यादव भारी मतों विजय हुई। वोटों की गिनती में निर्दलीय उम्मीदवार अंबिका गुलाब यादव को 3498 मत मिले। जबकि निर्दलीय सुमन महासेठ को 1834,राजद के मो मेराज को 1433,जदयू के बिनोद सिंह को 768,कांग्रेस के सुबोध मंडल को 136 एवं निर्दलीय कमल भंडारी को 46 मत मिले। मतों की पंचम गणना के बाद परिणाम की घोषणा की गई।

जिला प्रशासन के अनुसार—

मधुबनी 22 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए आर के कॉलेज, मधुबनी स्थित मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे से मतों की गणना निरंतर चलती रही। कई चरणों में संपन्न हुए मतगणना के बाद श्री धर्मेंद्र सिंह, भा. प्र. से. प्रेक्षक, 22 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र, मधुबनी के द्वारा विजेता के रूप में श्रीमती अम्बिका गुलाब यादव के नाम की घोषणा की गई।

श्री अमित कुमार, भा. प्र. से. निर्वाची पदाधिकारी, 22 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र सह जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा घोषित किए गए मतगणना परिणाम के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 6395,
कुल मतदान की संख्या 6353,
कुल वैध मतों की संख्या 5710,
कुल अवैध मतों की संख्या 643,
विजय घोषित किए जाने योग्य कोटा मतों की संख्या 2856 रही।

इन वैध मतों में विभिन्न चरणों के बाद समेकित लिए गए मतों का विवरण इस प्रकार है

श्री विनोद कुमार सिंह को 768,
श्री मो. मेराज को 1433,
श्री सुबोध मंडल को 136,
श्रीमती अम्बिका गुलाब यादव को 3498,
श्री कमल कुमार भंडारी को 46,
श्री सुमन कुमार को 1834 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सर्वाधिक मतों के साथ श्रीमती अम्बिका गुलाब यादव (निर्दलीय), 22 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र, मधुबनी से विजय घोषित हुई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button