
बिहार
MADHUBANI:- नल-जल में गड़बड़ी मामले में वार्ड सदस्य व सचिव गिरफ्तार
मधुबनी- 28 नवंबर। मुख्यमंत्री सात निश्चय के जल नल योजना में अनियमितता के आरोप में साहरघाट पुलिस ने तरैया पंचायत के तत्कालीन वार्ड सदस्य व सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस ने इस आरोप में वार्ड सदस्य लव भंडारी एवं सचिव मुन्नी कुमारी को गिरफ्तार किया है। मामला,पंचायत के वार्ड संख्या-06 का है। मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के जल नल में गड़बड़ी की शिकायत पंचायत के शांति देवी ने पीजीआरओ में परिवाद दायर किया था। आदेश के बाद पंचायत सचिव चंद्रशेखर प्रसाद पांडेय ने 27 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई थी।



