
MADHUBANI:- नदी में डुबे तीन बच्चे, 24 घंटे बाद भी नही मिला कोई सुराग, खोज में जुटी SDRF टीम
मधुबनी- 26 अक्टूबर। मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के बकुआ गांव में एक साथ तीन बच्चों के नदी में डुब जाने से दियारा क्षेत्र में मातमी सन्नाता पसरा हुआ है। डुबने वालों में भेजा थाना क्षेत्र के बकुआ गांव निवासी राज कुमारयादव का 10 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार यादव,मधेपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी राम उदगार यादव का 10 वर्षीय पुत्र सोनु कुमार यादव एवं मधेपुरा जिला के मुरहो थाना क्षेत्र के खैराही परमानपुर गांव निवासी अखिलेश यादव का 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार यादव शामिल हैं। घटना के संबंण में बताया गया है कि बकुआ गांव निवासी राज कुमार यादव के पिता के श्राद्ध कर्म में भाग लेने के लिए नदी किनारे घाट पर आये हुए थे। नहाने के क्रम में उक्त हादसा हुआ। हादसे के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव नही मिलने से ग्रामीण सदमें में हैं। वहीं एसडीआरएफ की आठ सदस्य टीम शव को खोजने की जद्दोजहद कर रही हैं। घटनास्थल पर मधेपुर अंचलाधिकारी पंकज कुमार,भेजा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,एएसआई उमेश पांडेय पुलिस बल के साथ कैम्प कर रहे हैं। पुरा सरकार तंत्र शव की तलाश में जुटी हुई है, परंतू प्रयास नाकाम है।

इधर डूबने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन कल से ही लगातार सक्रिय है। जिला आपदा प्रबंधन शाखा की देख-रेख में एसडीआरएफ की टीम बच्चों के शव को ढूढ़ने में चुटी हुई है। बुधवार को पुनः बचाव दल ने खोज शुरू किया। परंतू खबरे भेजे जाने तक शव नही मिल सका था। गौरतलब हो कि वर्तमान में कोशी नदी में करेंट काफी तेज है। आस-पास के गाँवों को भी सूचना दी गई है। तथा लोगों से अपील किया गया है कि अगर नदी में शव तैरता हुआ दिखे, तो जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या- 06276-222576 एवं अंचल अधिकारी मधेपुर के मोबाइल संख्या- 8544412653 पर सूचना दे सकते है। उप विकास आयुक्त विशाल राज स्वयं बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे है। जिला प्रशासन ने डूबने की घटनाओं को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील किया है।



