बिहार

 MADHUBANI:- नगर निगम बोर्ड की बैठक में टॉइंग मशीन खरीदने का प्रस्ताव खारिज, हरेक वार्डों में दो-दो अतिरिक्त सबमर्सिबल को मंजूरी

मधुबनी- 25 मार्च। नगर निगम की बुधवार को हुई बोर्ड की दो अलग-अलग बैठकों में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पहली बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत बजट को सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। वहीं दूसरी बैठक में टॉइंग मशीन खरीदने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। मेयर अरुण राय की अध्यक्षता में इन बैठकों में नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। पहली बैठक में गत बैठक की पुष्टि के साथ ही सशक्त स्थाई समिति द्वारा लगभग 319 करोड़ के अनुमोदित बजट पर विचार किया गया। इस दौरान किसी सदस्य ने विरोध नहीं किया और बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। विधायक माधव आनंद ने शहर के विकास के लिए हरसंभव पहल कर रहे है।

विधायक आसिफ अहमद ने कहा कि नगर निगम के सुझावों पर तेजी से अमल किया जाएगा और आपसी समन्वय से शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उपमेयर अमानुल्लाह खान ने शहर के विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण करने पर जोर दिया। वहीं, दूसरी बैठक में पांच प्रमुख एजेंडों पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने सभी प्रस्तावों को क्रमवार पटल पर रखा। बैठक में सशक्त स्थाई समिति के निर्णयों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। जिसमें केनाल की सफाई को लेकर चर्चा हुई। बताया गया कि पहले निर्णय के बावजूद जमीन पर काम शुरू नहीं हो पाया है। केनाल के नीचे जाकर सफाई करना कठिन है। इस कार्य के लिए अलग से प्राक्कलन तैयार कर निविदा के माध्यम से एजेंसी का चयन प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने मंजूरी दे दी।

वहीं, शहर में जर्जर हो चुकी पुलिया के पुनर्निर्माण का भी प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि सभी 45 वार्डों में नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा विवाह भवन के सुदृढ़ीकरण के लिए करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपये की योजना को भी मंजूरी दी गई। निधि चौक स्थित पार्क में बने टावर के नीचे विद्युत तार आने की समस्या को तत्काल निर्णय लेते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को सूचित कर समस्या के समाधान का निर्देश देने की बात कही गई।पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा 51 नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया जारी है। हर वार्ड में दो अतिरिक्त सबमर्सेबल लगाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में टॉइंग मशीन खरीदने के प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि पहले शहर में पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं, ईईएसएल द्वारा लगाए गए स्ट्रीट लाइट के रखरखाव के लिए नई एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी। बैठक में प्रभावती देवी, सुनीता देवी, रंजीत पासवान, जमील अंसारी सहित अन्य पार्षद मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button