
MADHUBANI:- नगर निगम क्षेत्र के 16 स्थानों पर कब बनेगा भेंडिंग जोन? गरीब गुरबा अधिकार मंच के अध्यक्ष राजेन्द्र ने फूटपाथ विक्रेताओं के समस्याओं को लेकर DM को दिया मांग पत्र
मधुबनी- 02 दिसंबर। गरीब गुरबा अधिकार मंच के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने फूटपाथ विक्रेताओं के समस्याओं को लेकर एक लिखित आवेदन जिला पदाधिकारी, नगर आयुक्त एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी को दिया। दिए गए आवेदन में राजेन्द्र प्रसाद के द्वारा फूटपाथ विक्रेताओं के समस्याओं को लेकर अधिकारियों को ध्यान दिलाते हुए कहा है कि भेंडर्स कानून के तहत निर्धन निःसहाय फूटपाथ विक्रेता के वास्ते नगर निगम क्षेत्र में पूर्व से चिन्हित किए गए 16 स्थानों पर भेडिंग जोन का निर्माण कब होगा।
बीएसयूपी योजना 1992 से नगर के गरीबों के लिए लागू है। इस योजना के तहत नगर के भूमिहीनों को भूमि दिलवाया जाय। तथा पीएम शहरी आवास योजना के तहत उन लोगों का पक्का मकान का निर्माण कराया जाए। चकदह में बने ब्रिज के नीचे जीविका चला रहे निर्धन निःसहाय फूटपाथ विक्रेताओं को रेलवे द्वारा बार-बार तंग व तबाह किया जा रहा है उसपर रोक लगायी जाए। गरीब मजदूरों के लिए रिक्सा, ई-रिक्सा शेड पड़ाव का निर्माण की घोषण प्रषासन के द्वारा किया गया था, उसका निर्माण कब होगा। साथ ही नगर निगम क्षेत्र के चोक-चोराहों पर मूत्रालय का निर्माण कराया जाए।
नगर निगम क्षेत्र के जिन गरीब परिवारों को आवास योजना की पहली किस्त वर्षो पूर्व मिला था उसकी दुसरी एवं तीसरी किस्त का भूगतान जल्द कराया जाए। नगर निगम के सफाई मजदूरों का भुगतान प्रतिमाह किया जाए। वेंडर प्रमाण पत्र से जो फुटपाथ दुकानदार छूट गए हैं उनका प्रमाण पत्र बनवाया जाए। तथा बने हुए प्रमाण पत्र का वितरण जल्द करवाया जाए। नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित सदर अस्पताल के पास लोक हित को देखते हुए रैन बसेरा का निर्माण करवाया जाए। ताकि उसका फायदा गरीबों को मिल सके।



