
बिहार
MADHUBANI नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने लिया पद व गोनपीयता की शपथ
मधुबनी- 18 जुलाई। नगर निगम सभागार में मंगलवार को सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। सभी सदस्यों को नगर विकास व आवास विभाग के उप सचिव राहुल वर्मन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। इसी कमेटी में मेयर अरूण राय एवं डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान के अलावा वार्ड 4 के पार्षद अरुण कुमार,वार्ड 6 के पार्षद आशीष कुमार झा,वार्ड 24 के जमील अंसारी,वार्ड 30 के सुलेखा देवी,वार्ड 35 के कैलास सहनी,वार्ड 36 के निराला देवी एवं वार्ड 40 के विभा देवी शामिल किए गए हैं।



