
MADHUBANI:- नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में बोले थानाध्यक्ष सत्येंद्र, कहा- ईद में ईदगाह के आसपास पूलिस बल रहेंगे तैनात, रामनवी में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मधुबनी- 07 अप्रैल। ईद एवं राम नवमी को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी सामुदायिक के लोग ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि ईद एवं राम नवमी पर्व शांति वातावरण में मनाऐं। ईद के दिन नगर थाना क्षेत्र के ईदगाह के आस-पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे। उन्होने कहा कि पुलिस बल,चोकीदार एवं मजिस्ट्रेट खुद भी शहर के मुख्य जगहों पर प्रतिनियुक्त रहेंगे। जिसमें आप सब लोग शांति वातावरण में पर्व मनाऐं। तथा प्रषासन का सहयोग करें, ताकि सामाजिक तत्व पर्व में कोई प्रकार का परेशानी उत्पन ना करें। उन्होने बताया कि राम नवमी में डीजे प्रतिबंधित रहेगा। अगर ऐसे में डीजे प्रयोग करते हैं, तो आयोजन कर्ता के साथ डीजे जब्त कर मालिक पर भी कार्रवाई किया जाएगा। आगे उन्होंने ने बताया कि जुलूस के दौरान तलवार लेकर शामिल न हो। मौके पर दोनों समुदाय के कई लोग मौजूद थे।



