
MADHUBANI:- नए डीएम अरविंद ने संभाला प्रभार, कहा- सरकारी योजनाओं का आमजनों तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी
मधुबनी-12 मई। मधुबनी जिले के नवपदस्थापित जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में निवर्तमान जिलाधिकारी अमित कुमार से मधुबनी जिले के 34 वे जिलाधिकारी के रुप मे प्रभार ग्रहण किया। इसके पूर्व निवर्तमान जिलाधिकारी अमित कुमार एवं अधिकारियों ने मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम सभी उपस्थित अधिकारियों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया। तथा जिले में चल रही विकास और कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संबधित अधिकारियों से फीडबैक भी प्राप्त किया।
मधुबनी जिले के 34वें जिलाधिकारी के रूप में पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा,इसके पूर्व जिलाधिकारी बेगूसराय के रूप में पदस्थापित थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारी को प्रमुखता दी जएगी। ताकि जिले में बाढ़ के प्रभाव को कम से कम किया जा सके। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरी सहजता के साथ जन-जन तक पहुचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही विधि-व्यवस्था,शिक्षा,स्वास्थ्य सहित विकास कार्यो को पूरी गंभीरता के साथ क्रियान्वित किया जाएगा।



