बिहार

MADHUBANI:- दिशा की बैठक में जिले में अधूरे कार्यो को जल्द पूरा करने का निर्देश

मधुबनी-12 फरवरी। स्थानीय डीआरडीए के सभागार में जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति,दिशा की बैठक सांसद सह जिला अनुश्रवण समिति (दिशा) के अध्यक्ष रामप्रीत मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर गहन चर्चा की गई। जिसमें सड़क,स्वास्थ्य,मनरेगा,आवास,पेंशन,शिक्षा,खाद्य आपूर्ति,विद्युत आदि जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे। बैठक में सदस्य सचिव दिशा सह जिला पदाधिकारी जिलाधिकारी अमित कुमार ने उपस्थित सभी सदस्यों को पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय पर की गई कारवाई के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधान मंत्री शहरी आवास योजना, प्रधान मंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना, सामुदायिक शौचालयों के रख रखाव,नए बायपास सड़कों के निर्माण, पुरानी सड़कों का रखरखाव, सड़कों पर पुल पुलिया निर्माण, योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन करने वाली एजेंसी को पुरस्कृत करना व अकारण विलंब कर सरकारी राशि के दुरुपयोग करने वाली एजेंसी पर कड़े कदम उठाए जाने आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर न केवल कार्य प्रगति की समीक्षा की गई बल्कि गंभीर और सारगर्भित चर्चा भी की गई। तदनुरूप सदन में उपस्थित सदस्यों द्वारा बारी बारी से विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए गए। जिसे कलमबद्ध कर कार्य आरंभ करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद अशोक कुमार यादव ने कहा कि कोरोना की दुरूह परिस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जिलाधिकारी मधुबनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग सहित समस्त जिला प्रशासन ने जिस प्रकार बेहतर भूमिका अदा की है, इसके लिए ये धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अथवा सरकारी लोक सेवक सभी जनता के सेवक हैं। ऐसे में ये सभी लोग यदि जिम्मेवारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे,तो जिले की दशा दिशा में अपेक्षित सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बैठक संपन्न हुई, अब निर्णयों पर क्रियान्वयन की आवश्यकता है,ताकि जनता को इनसे मिलने वाले लाभ को सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल विधायक समीर महासेठ,सुधांशु शेखर,जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बिंदु गुलाब यादव,उप विकास आयुक्त विशाल राज सहित नगर पंचायतों के मुख्य पार्षद,पंचायत समितियों के प्रमुख, जिला परिषद मधुबनी के सदस्य एवं जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button