बिहार

MADHUBANI:- दहेज के लिए नवविवाहिता हुमैदा की हत्या


मधुबनी- 23 अगस्त। घोघरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत घोघरडीहा के वार्ड नं 4 उस्मानगंज निवासी अनवरी खातून के घर से पुलिस ने सोमवार को दोपहर बाद एक 20 वर्षीय नवविवाहिता महिला का शव बरामद किया। मौके पर पहुंचे एएसआई शम्भू झा ने बताया कि मृतका की माँ शाहजहां झंझारपुर कन्हौली निवासी ने उक्त घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई शम्भू झा ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मृतका के ससुराल नगर पंचायत घोघरडीहा के वार्ड चार स्थित उस्मानगंज के घर से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। एएसआई शम्भू झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चल पाएगा। घटना स्थल पर मृतका के सास के अलावा और कोई नही था जो इस घटना के बारे में कुछ बता सकता था। मृतका के मायके से आए लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।

एएसआई श्री झा ने अपने सूझ-बूझ से समझा बुझाकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा। इस घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। मोहल्ले के लोग अपने-अपने घर मे दुबके रहे। कोई इस घटना के बारे में पूछने पर बताने से झिझक रहे है। मृतका के पति तीन भाई और चार बहन है। मृतिका के पति दिल्ली में काम करता है। मृतका की माँ शाहजहां एवं उनके परिजन हत्या की आशंका जताई है। घोघरडीहा उसमानगंज में मृतिका के घर के बाहर लोगों की भीड़।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button