
MADHUBANI:-त्योंथ में मतदान के दौरान चली गोली,मुखिया प्रत्याशी पति विवेक राय जख्मी,निवर्तमान मुखिया पति पर गोली चलवाने का आरोप
मधुबनी-29 नवंबर। बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के त्योंथ पंचायत से मुखिया प्रत्याशी झा जुली के पति पैक्स अध्यक्ष विवेक राय को गोली मारी गयी है। पीएचसी में प्राथमिक उपचार कर दरभंगा रेफर कर दिया गया है। विवेक राय ने त्योंथ के निवर्तमान मुखिया अनिता देवी के पति जागेश्वर यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मुखिया प्रत्याशी झा जुली के समर्थकों ने बताया जा रहा है कि सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे पैक्स अध्यक्ष विवेक राय अपने गांव के बूथ के समीप कुछ समर्थकों के साथ थे। आरोप है कि इसी दौरान निवर्तमान मुखिया सह प्रत्याशी अनिता देवी के पति जागेश्वर यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ वार्ड नं-01 के बूथ संख्या-114 के समीप पहुंचे। जहां पूर्व से पैक्स अध्यक्ष खड़े थे। मुखिया प्रत्याशी झा जुली के समर्थकों ने बताया कि इसी दौरान जागेश्वर यादव ने विवेक राय के ऊपर फायरिंग झोंक दी। विवेक राय के दाहिने पैर में एक गोली लगी है। गोली अभी भी विवेक के पैर में है। पीएचसी के चिकित्सक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक उपचार कर दरभंगा रेफर कर दिया है। फिलहाल, त्योंथ में माहौल गर्म बना हुआ है। इस संबंध में एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ को घटनास्थल पर भेजा गया है। फिलहाल, वे जमुआरी की ओर है। वे भी पहुँच रहे है।



