बिहार

MADHUBANI:- डीएम ने जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक,कहा-कृषि फीडर से निर्बाध 12 घंटे प्रतिदिन बिजली उपलब्ध कराऐं

मधुबनी-25 जुलाई। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में जुलाई माह में अभी तक वर्षापात की स्थिति को देखते हुए सिंचाई के अन्य साधनों पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। उन्होंने ने कहा कि अभी तक जुलाई माह में सामान्य से 48 प्रतिशत वर्षापात कम हुई है। समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि अभी तक मात्र 40 प्रतिशत ही धान की रोपनी हुई है। जिलाधिकारी ने जल-संसाधन विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया कि नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुँचे, इसको लेकर नहर प्रमंडल के सभी पदाधिकारी प्रतिदिन क्षेत्र में जाकर नहरों में रही जलापूर्ति पर नजर रखे। किसानों से मिलकर पटवन की स्थिति जाने। जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों को ससमय पूरी सहजता के साथ उनके खाते में डीजल अनुदान की राशि उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को डीजल अनुदान उपलब्ध करवाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कार्यपालक अभियंता नलकूप को निर्देश दिया कि बंद पड़े नलकुपो को शीघ्र मरम्मति कर चालू करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए सुदूर खेतों तक तेजी के साथ विद्युत संबद्धता प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि जिले में जिन इच्छुक किसानों के खेतों में बिजली का खंबा उपलब्ध है। वहां शत प्रतिशत इच्छुक किसानों को जल्द से जल्द विद्युत संबद्धता प्रदान करे, साथ ही उन्होंने जले हुए ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलने के निर्देश भी दिए।उन्होंने कृषि फीडर से निर्बाध 12 घण्टे प्रतिदिन बिजली उपलब्ध करवाने को लेकर विधुत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नलकूपों की मरम्मती और नव निर्माण में गति लाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बंद पड़े नलकुपो को शीघ्र चालू करवाना सुनिश्चित करवाये,विशेषकर विधुत दोष से बंद पड़े नलकूप को शीघ्र ठीक करवाकर चालू करवाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री पर सतत निगरानी रखे, ’किसी भी स्थिति में उर्वरकों की कालाबाजारी की शिकायत’ नही मिलनी चाहिये। उन्होंने
जिला कृषि पदाधिकारी को सभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के आलोक में आकस्मिक फसल योजना के तहत अभी से सभी आवश्यक तैयारिया कर लेने का दिया निर्देश। इसके अतिरिक्त उन्होंने ईकेवायसी के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीपीआरओ सह आपदा प्रभारी परिमल कुमार, प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी,अमेत विक्रम बेनामी,जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार चोधरी,जिला सहकारिता पदाधिकारी,अजय कुमार भारती,जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम,पंकज कुमार श्रीवास्तव,सहायक निदेशक उद्यान,राकेश कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी,शंभू प्रसाद यादव,सहायक निदेशक एग्रोनॉमी, राकेश कुमार सहित जिले के अग्रणी किसान और मिल मालिक उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button