बिहार

MADHUBANI:- डीएम किसान के खेतों में पहुंचकर अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण

मधुबनी- 27 नवंबर। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने रहिका प्रखंड के क्षेत्र ककरौल उत्तरी पंचायत में किसान की खेत में पहुंचकर अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। बताते चले कि राज्य की निरंतर बढ़ती जनसंख्या को भोजन मुहैया कराने,कृषि आधारित औद्योगिकरण का सुदृढ़ आधार तैयार करने एवं आर्थिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए कृषि उत्पाद का बढ़ावा जरूरी है। इसलिए प्रतिवर्ष फसलों का उपज दर का आकलन आवश्यक है। जिससे हम पता कर पाएंगे कि उत्पाद में वृद्धि हो रही है या कमी। उत्पाद वृद्धि से हम अपनी जनसंख्या को भोजन दें पाएंगे। यदि उपज दर में कमी हो रही है, तो वह कौन-कौन से कारण हैं, इसका पता कर सकेंगे। इस क्रम में फसल सहायता योजना अंतर्गत मुख्य फसल धान,गेहूं, मक्का इत्यादि का प्रत्येक पंचायत में पांच प्रयोग अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा प्रत्येक कृषि वर्ष में कराया जाता है। उक्त परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी द्वारा फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण रहिका प्रखंड क्षेत्र के ककरौल उत्तरी पंचायत में कृषि वर्ष 24-25 में 10 मी गुणा पांच मीटर क्षेत्रफल में धान फसल कटनी प्रयोग संपादित किया गया। यह फसल कटनी प्रयोग भूमि मालिक श्यामा देवी के खेत में किया गया जिसमें 10मी गुणा पांच मीटर क्षेत्र में कुल 16.520 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इस प्रकार 33.040 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान उत्पादन का आकलन किया गया। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार,जिलाकृषि पदाधिकारी ललन कुमार चोधरी,अंचल पदाधिकारी अभय कुमार,राजस्व अधिकारी अर्चना कुमारी,सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राज मंगल शर्मा,कृषि समन्वयक सुरेंद्र चोधरी,वंदना रश्मि, किसान सलाहकार अरुण कुमार यादव आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button