
MADHUBANI:- ट्रेन की चपेट में आने से दो बुजुर्ग महिला की मौत
मधुबनी- 24 जुलाई। झंझारपुर-निर्मली रेलखंड पर किसनीपट्टी के निकट सोमवार की सुबह सहरसा से लहेरियासराय जाने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में आने गई। घटना घोघरडीहा-किसनीपट्टी रेलवे पुल से पुरब की है। मृतका की पहचान घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बसुआरी निवासी स्व सुमरित यादव की 60 वर्षीय पत्नी जिबछी देवी एवं राजेन्द्र यादव की 58 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी के रूप में बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बसुआरी निवासी राजेन्द्र यादव की पत्नी प्रमिला देवी एवं स्व सुमरित यादव की पत्नी मसोमात जिबछी देवी पशु चारा बास्ते घास काटने बधार जा रही थी। इसी बीच ट्रेन की आवाज सुनाई दिया, तो दोनो महिला पटरी के बगल में खड़ी हो गयी। लेकिन द्रुतगति ट्रेन ने दोनों महिला को अपने चपेट में ले लिया। दोनो महिला ट्रेन से टकराने के बाद पटरी से काफी दूर जाकर गिरा। जिससे मसोमात जिबछी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि गंभीर रूप से जख्मी प्रमिला देवी को इलाज के लिए घोघरडीहा में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। परंतू रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर घोघरडीहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पंहुचकर स्थिति का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले रहा था। परंतु परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उक्त हृदय विदारक घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।