
MADHUBANI:- झंझारपुर जीप क्षेत्र संख्या-51 से रेजाउद्दीन भारी मतों से जीते
पुर्व विधायक गुलाब यादव की पूत्री जीती, पत्नी हारी
मधुबनी-26 नवंबर। कड़ी सुरक्षा के बीच आरके कॉलेज स्थित मतदान केन्द्र पर झंझारपुर एवं लखनौर प्रखंड के पंचायतों की मतगणना हुई। देर शाम तक कई परिणाम घोषित किए जा चुके थे। जिला परिषद क्षेत्र संख्या-49 से बिंदु गुलाब यादव ने 204 मतों से देवचन्द्र मंडल को हराया। जिला परिषद क्षेत्र संख्या-50 से प्रेम नारायण झा ने 712 मतों से अंबिका गुलाब यादव को पराजित किया।

जबकि जिला परिषद क्षेत्र संख्या-51 से मो रेजाउद्दीन ने 1764 मतों से अनुप कुमार को पराजित किया। मो रेजाउद्दीन को 9471 मत प्राप्त हुए। तथा अनुप कुमार को 7707 मत मिले। रेजाउद्दीन ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जिस तरह से जनता ने जिस उम्मीद से फिर मुझे चुना है, मैं जनता के उम्मीदों पर खड़ा उतरने की पुरी कोशिश करुंगा।
जबकि दूसरी ओर जिला परिषद क्षेत्र संख्या-52 से किशोरी मुखिया ने 1818 मतों से सौहेल अख्तर को पराजित किया। जिला परिषद क्षेत्र संख्या-53 से उमेश प्रसाद ठाकुर ने रंजु भंडारी को 2703 मतों से पराजित किया। झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र के कोठिया पंचायत से मो.शाकिर अंसारी मुखिया घोषित किए गए।



