
मधुबनी-21 दिसंबर। कला,संस्कृति एवं युवा विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकारण बिहार पटना तथा जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न विद्याओं में छात्र व छात्रओं ने भाग लिए। नगर भवन मधुबनी में बैडमिंटन अण्डर-19 बालक,बालिका वर्ग सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रथम स्थान कौशल कुमार,आर कालेज मधुबनी,द्वितीय स्थान चंन्द्र प्रकाश जेएन कालेज मधुबनी, तृतीय स्थान शिवम कुमार सूड़ी स्कूल मधुबनी ने प्राप्त किया। बालिका अण्डर-19 में प्रथम स्थान कल्याणी कुमारी आरके कॉलेज मधुबनी,द्वितीय स्थान खुशी कुमारी डीएनवाई कॉलेज मधुबनी तृतीय स्थान,सोनी कुमारी उवि मलमल तथा बैडमिंटन अण्डर-17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पियूष कुमार आरके कॉलेज मधुबनी, द्वितीय स्थान आशु कुमार उमवि बेनीपट्टी,तृतीय स्थान सौरभ कुमार एसएसपीएस मधुबनी ने प्राप्त किया। बैडमिंटन बालिका अण्डर-17 वर्ग में प्रथम स्थान स्नेहा सुमन एसबीजीएस फुलपरास द्वितीय स्थाल अनीशा कुमारी एवं तृतीय स्थान शिल्पा कुमारी एसबीजीएस फुलपरास ने प्राप्त किया।
मुख्य आयोजन स्थल उवि पंडौल के प्रांगण में खेल विधा कबड्डी अण्डर-17 बालिका आयुवर्ग में शिवगंगा बाउवि मधुबनी ने उवि सुखैत झंझारपुर को पराजित किया। कबड्डी विधा के बालक आयुवर्ग अण्डर-19 में उवि पंडौल विजेता हुए एवं उपविजेता उवि बेलाही बनें तथा बालिका वर्ग में उवि कोरहिया जयनगर ने उवि जितवारपुर को हरा कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। खो-खो अण्डर-17 बालक वर्ग में डीपीएस झंझारुपर ने उवि शम्भुआड़ को पराजित किया।
बालिका अण्डर-17 वर्ग में उमावि सुखैत झंझारपुर ने उवि शम्भुआड़ को पराजित किया एवं अण्डर-14 बालक वर्ग में सेंट जेवियर्स रॉटी ने उमवि सहुआ टोल बसुआड़ा को पराजित किया तथा बालिका अण्डर-14 में उमवि सहुआ टोल बसुआड़ा ने सेंट जेवियर्स रॉटी को हराकर एक बड़ी जीत हासिल की। इस आयोजन के सफल संचालन में टेक्निकल अफिसियल संयोजक विरेन्द्र यादव, मनीष सिंह, अजय यादव,प्रवीण ठाकुर, नवीन ठाकुर, सुमित कुमार, सतीस कुमार, सुनील कुमार ठाकुर, जितेश कुमार, अमीत कुमार एवं अन्य का सराहनीय योग्दान रहा।
खेल भवन में आज होगा वुशू व कराटे-
बालक व बालिका वुशू एवं कराटे खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन में 22 को आयोजित होगा तथा रग्बी एवं हैण्डबॉल बालक,बालिका सभी आयु वर्ग के लिए उवि पंडौल में आयोजित होगा। एथलेटिक्स अण्डर-19 बालक,बालिका वर्ग के विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। जिला खेल पदाधिकरी विजय कुमार पंडित ने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता को लेकर छात्र व छात्राओं में काफी उत्साह है।



