बिहार

MADHUBANI:- जिला परिषद की सामान्य बैठक से विभागों के अधिकारी गैरहाजिर, पार्षदों का बैठक से बायकाट

मधुबनी- 08 जुलाई। स्थानीय विकास भवन के सभागार में जिला परिषद की सामान्य बैठक में शनिवार को जमकर जिला पार्षदों ने हंगामा किया। वे लोग पूर्व की बैठक की कार्यवाही से एक प्रस्ताव को लेकर आपत्ति जता रहे थे। करीब एक घंटे से अधिक समय तक पार्षदों ने सदन को नहीं चलने दिया, वे लोग बीते बैठक की कार्यवाही से एक प्रस्ताव हटाए जाने को लेकर वोटिंग कराने की बात पर अड़े थे।

इसमें मुख्य रूप से पार्षद दीपक सिंह,मो.रेजाउद्दीन एवं संजय राम शामिल थे। हालांकि बाद में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त विशाल राज एवं जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने पिछले बैठक में लिए गए विभिन्न प्रस्तावों से आपत्ति वाले एक प्रस्ताव को विलोपित करने की बात कही जाने पर पार्षद की नाराजगी दूर हुई। पूर्व की बैठक से उस प्रस्ताव के विलोपित किए जाने की शर्त पर पूर्व की बैठक का संपुष्टि पार्षदों ने सर्वसम्मति से कर दी। जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव की अध्यक्षता एवं उप विकास आयुक्त के संचालन में हुई बैठक में क्षेत्र संख्या एक से जिला पार्षदों ने जैसे ही सदन में अपनी बात रखनी शुरू किया, तो बिजली विभाग के अधिकारी बैठक से गैरहाजिर मिले। अन्य कई विभागों के पदाधिकारियों के नहीं रहने के बाद जिला पार्षदों ने उप विकास आयुक्त से पूर्व की बैठक में गैरहाजिर पदाधिकारियों पर क्या कार्रवाई हुई, पूछनी शुरू कर दी। हालांकि उप विकास आयुक्त विशाल राज ने कहा कि विधि सम्मत जो कार्रवाई होनी चाहिए, वह विभाग की ओर से हुई है। हालांकि देखते ही देखते सदन से करीब दो दर्जन से अधिक पार्षद सदन का बायकाट कर बैठक से बाहर निकल गये। बाहर निकलने वाले पार्षदों में उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव,सईदा बानो,संजय कुमार राम,मो.रेजाउद्दीन,वीना देवी,विपिन कुमार,चंद्र भूषण साह,मिथिलेश भारती,आरती कुमारी,प्रेम नारायण झा,अनिता सहनी,महजबी खातून,सीमा यादव,मो.अकीलद्दीन,रीना मंडल,लक्ष्मी कुमारी,मनीष झा,नसीमा प्रवीन,प्रियंका चोधरी,ज्योति देवी,अल्का झा,शोभा भारती,अनिता देवी,पूनम देवी,अंजली कुमारी,मो. फैयाज,विनोद प्रसाद साहु आदि ने बताया कि इतनी महत्वपूर्ण बैठक से पदाधिकारियों का गैरहाजिर रहना गलत है। वे लोग दूर-दूर से अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं, परंतू विभाग की ओर से पदाधिकारियों के नहीं आने से उनकी बातें अधूरी रह जाती है।

सभी पार्षद जिप उपाध्यक्ष के कार्यालय में सभी आक्रोशित पार्षदों ने बैठक कर निर्णय लिया कि जबतक पदाधिकारियों के रवैये में सुधार नहीं होता है तबतक वे लोग इन बैठक का बहिष्कार करते रहेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button