
MADHUBANI:- जयनगर सीओ के स्थानांतरण बाद हस्ताक्षर के आभाव में दर्जनों प्रमाण पत्र लंबित, प्रमाण पत्र को लेकर अभ्यर्थी अंचल कार्यालय का लगा रहे चक्कर
मधुबनी- 13 जुलाई। जयनगर अंचलाधिकारी के स्थानांतरण होने पर डोंगल के आभाव के कारण दर्जनों अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र लंबित है। 15 जुलाई तक शिक्षक नियोजन हेतु आॅन लाईन प्रकिया में एनसीएल ओबीसी प्रमाण पत्र की मांग पर अब तक ओबीसी प्रमाण पत्र नहीं बन सका है। आवेदक कर्ता विनिता सिन्हा,अम्बा कुमारी,प्रीयंका कुमारी,विभा कुमारी एवं लक्ष्मी कुमारी समेत दर्जनों अभ्यर्थियों ने बताया कि शिक्षक नियोजन के लिए आन लाइन आवेदन में पिछङी जाति के अभ्यर्थियों को ओबीसी प्रमाण पत्र की मांग की गई है। जिसको लेकर अभ्यर्थियों के द्वारा ओबीसी प्रमाण पत्र हेतु आन लाइन आवेदन किया गया है। इसी बीच अंचलाधिकारी के स्थानांतरण होने पर प्रभार के रूप में लदनियां अंचलाधिकारी को निवर्तमान सीओ द्वारा प्रभार दिया गया है।
लेकिन अंचलाधिकारी के जयनगर नहीं आने के कारण ओबीसी प्रमाण पत्र समेत अन्य प्रमाण पत्र हेतु जमा आवेदन लंबित है। अभ्यर्थियों ने बताया कि शिक्षक नियोजन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई शनिवार तक निर्धारित किया गया है। जबकि आज गुरुवार का दिन समाप्त हो गया है। अब तक शिक्षक नियोजन हेतु अभ्यर्थियों के द्वारा ओबीसी प्रमाण पत्र के लिए जमा आवेदन पर अंचलाधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने से अभ्यर्थियों में मायूसी देखी जा रही है। अभ्यर्थी का कहना है कि आवेदक करने के लिए अब समय बहुत कम बचा है। तथा अब तक डोंगल के आभाव के कारण सीओ का हस्ताक्षर भी नहीं हुआ है। अंतिम दिन ओबीसी प्रमाण पत्र मिलने पर सर्वर की शिकायत भी उत्पन्न हो सकती है। अंचल कर्मी की मांने तो एनसीएल ओबीसी हेतु करीब 150 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि जाति,आवासीय,आय,दिव्यांगता, निःशक्ता समेत अन्य योजनाओं के लिए करीब 5 सौ आवेदन हस्ताक्षर के आभाव में नहीं बन पाया है।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर प्रभारी अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि आरटीपीएस पर डोंगल आज दे दिया जाएगा, जल्द ही सभी आवेदनों पर हस्ताक्षर हो जाएगा।



