
MADHUBANI:- जयनगर में शिक्षक प्रतिनियुक्ति में चल रहा गोरख धंधा का खेल
मधुबनी- 30 नवंबर। शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही अपने चहेते को उनके पसंदीदा क्षेत्र स्थित स्कूल में प्रतिनियुक्त करने का गोरख धंधा वर्षों से जारी हैं। जयनगर माकपा अंचल सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह द्वारा इस मामले को लेकर सोशल मीडिया एवं पर्चा के माध्यम से खूब उछाल रहे हैं। माकपा नेता के द्वारा शिक्षा विभाग का पर्चा जयनगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जयनगर प्रखंड के दर्जनों सरकारी स्कूलों में संसाधन और शिक्षकों का घोर अभाव है। बावजूद जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों के आदेश पर दर्जनों शिक्षकों को उनके चहेते स्कूल में प्रतिनियुक्त किया गया है। लगभग डेढ़ दर्जन शिक्षक किसी न किसी कारण जयनगर के अलावे जिला के स्कूल व कार्यालय में प्रतिनियुक्त हैं। शिक्षा विभाग सूत्रों के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर जयनगर के दो शिक्षकों में पीएस युनियन टोला से मकतब भौआरा एवं यूएमएस पचहर से उपाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा कार्यालय मधुबनी में प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि प्रखंड प्रमुख के अनुशंसा पर तीन शिक्षक को प्रतिनियुक्त सिलकोर से आमा टोला,करहरवा से तारा टोल एवं सेलरा से खैरा टोल किया गया है।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि इसी तरह अन्य स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक होने पर जहां शिक्षकों की संख्या कमी है। उस स्कूल में शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिसमें दर्जन भर प्राथमिकी व मध्य विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका शामिल हैं। इस संदर्भ में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमती पूनम राजीव ने बताया कि जरुरत के मुताबिक शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है।



